
गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में स्पेशल 26 फिल्म की तर्ज पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। फर्जी आरटीओ अधिकारी बनकर ट्रक के ड्राइवरों से अवैध वसूली कर रहा था। उसके साथ में एक होमगार्ड भी शामिल था। ये दोनोें मिलकर लगातार सरकार को चूना लगा रहे थे। इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस ने फर्जी आरटीओ और होमगार्ड को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने भारत सरकार का स्टीकर व नीली बत्ती लगी एक बलेरो कार को बरामद किया है। यह पिछले काफी समय से गाजियाबाद एरिया में अवैध वसूली कर रहे थे। पुलिस को लगातार इनकी सूचनाएं मिल रही थी।
गाजियाबाद की थाना इंदिरापुरम पुलिस ने अनिल और महेश नाम के दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो ट्रकों वालों से आरटीओ अधिकारी बन कर उगाही करते थे। इसके लिए ये एक बलेरो गाड़ी का इस्तेमाल करते थे। जिस पर नीली बत्ती लगाई हुई थी और उस पर भारत सरकार का स्टीकर भी लगाया हुआ था। रात के समय अनिल अपनी बलेरो गाड़ी को लेकर रोड पर खड़ा हो जाता था। वह अपने साथ महेश को रखता था। महेश को होमगार्ड की वर्दी पहना देता था। खुद को आरटीओ अधिकारी बताता था। महेश ट्रकों को रुकवाता था और अनिल उनके डॉक्यूमेंंट्स चेक करता था। डॉक्यूमेंट्स में कमी निकालकर अवैध वसूली का खेल शुरू हो जाता था। ट्रकों से अवैध उगाही करके यह फर्जी आरटीओ पिछले लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।
सीओ धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि लंबे समय से अवैध वसूली दोनों कर रहे थे। सूचना पर इंदिरापुरम के नीति खंड इलाके से इन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि बलेरो गाड़ी अनिल की है। अनिल पहले वन विभाग और सेल्सटैक्स विभाग में संविदा ड्राइवर के रूप में कार्य कर चुका है। लिहाजा स्पेशल 26 फिल्म से अनिल को अवैध वसूली का आईडिया आया था। उन्होंने बताया कि इस धंधे में और भी लोग शामिल हो सकते है।
यह भी पढ़ेंं: नवरात्रि में इस जिले में बंद कर दी गई मीट की सभी दुकानेंं
Published on:
21 Mar 2018 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
