
Fire in CNG Car: गाजियाबाद के वैशाली इलाके में सोमवार दोपहर एक चलती कार में भीषण आग लग गई। चालक ने कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
फायर विभाग के मुताबिक गाजियाबाद जिले के फायर स्टेशन वैशाली में दोपहर 2.11 बजे मैक्स हॉस्पिटल, सेक्टर-1 वैशाली के पास एक कार में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से एक फायर टेंडर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना की गई।
घटनास्थल पर पहुंचकर फायर कर्मियों ने देखा कि गाड़ी में लपटें काफी तेज थी और आग तेजी से फैल रही थी। फायर यूनिट ने फायर फाइटिंग कर आग को बुझा दिया।
फायर विभाग ने बताया कि हुंडई कंपनी की I- 20 कार में आग लगी थी, यह कार सीएनजी से चलती थी। कार मालिक का नाम मो. कासिम है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि वायर में हुए शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी होगी। गौरतलब है कि बढ़ती गर्मी में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।
Updated on:
20 May 2024 05:09 pm
Published on:
20 May 2024 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
