
रोडरेज में पहले हुआ झगड़ा, उसके बाद बाइक सवारों ने खोया आपा, कर दी इतनी बड़ी वारदात
गाजियाबाद।गाजियाबाद ऐसे शहरों में शुमार है जहां बात-बात पर गोली चलना जैसे आम बात है। बीती रात साहिबाबाद क्षेत्र से एक ऐसी ही घटना सामने आई है जहां रोडरेज में बाइक सवार दो बदमाशों ने कार पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो लोग गोली लग गई। इनमें से एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। हालाकि कार में ही सवार तीसरा शख्स बाल-बाल बच गया। फिलहाल मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है।
घटना रविवार की है जब भोपुरा लोनी रोड से होकर तीन कार सवार युवक गुजर रहे थे। तभी दो बाइक सवार युवक उनकी कार को ओवरटेक करने लगे। जब कार सावार युवकों ने उन्हे टोका तो बाइस सवार बदमाशों ने पहले तो झगड़ा करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। जिसमें 36 साल के जितेंद्र की मौत हो गई जबकि दूसरे घायल ज्ञानेंद्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि तीसरा युवक ललित पीछे की सीट पर बैठा था और गोली चलते ही कार में लेटते होने की वजह से बच गया। जिसके बाद ललित ने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी।
मृतक के परिवारवालों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक सवारों की तलाश कर रही है। पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। साथ ही ललित से भी पूछ-ताछ करने कर रही है। पुलिस ने दावा किया है जल्द ही ओरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Updated on:
03 Jul 2018 12:47 pm
Published on:
03 Jul 2018 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
