नोएडा. यूपी रोडवेज की बसों में भी अब ट्रेनों की तर्ज पर आप खाना आर्डर कर सकते हैं। दरअसल, अभी इस योजना का दिल्ली आनंद विहार डिपो से जेवर एयरपोर्ट रूट पर ट्रायल चल रहा है। ट्रायल सफल रहा तो मार्च में इस योजना को पूर उत्तर प्रदेश में लागू किया जाएगा। इसके लिए रोडवेज की ओर मील्स आॅन रोड एप शुरू किया गया है, जिसे डाउनलोड कर यात्री बस में बैठे बैठे खाना या स्नैक्स आर्डर कर सकते हैं।