12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad: पत्‍नी बनाने लगी देवर के साथ Tik tok वीडियो, पति को नहीं मिल रहा खाना

Highlights पत्‍नी की आदत से परेशान बिजनेसमैन ने लगाई डायवोर्स की अर्जी Tik tok के कारण परिवार प्रभावित होने का लगाया आरोप फरवरी 2019 में दिल्‍ली की एक युवती से हुई थी शादी

less than 1 minute read
Google source verification
tiktok.png

गाजियाबाद। आजकल लोगों पर टिक-टॉक (Tik tok) कर क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। अधिकतर लोगों के मोबाइल (Mobile) टिक-टॉक मिल जाएगा। लेकिन पैसे कमाने के साथ ही परिवार तोड़ने की वजह भी बन रहा है। गाजियाबाद (Ghaziabad) में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पत्‍नी की टिक-टॉक की आदत से परेशान होकर एक बिजनेसमैन ने डायवोर्स की अर्जी लगाई है। उनका कहना है कि टिक-टॉक‍ के कारण परिवार प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें:अजब प्रेम कि गजब दास्तां, कराटे चैंपियन पत्नी ने पति का पैर तोड़ा, पीट-पीटकर किया अधमरा

शादी के पहले से थी आदत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजियाबाद शहर में रहने वाले एक बिजनेसमैन की शादी फरवरी (February) 2019 में दिल्‍ली (Delhi) की एक युवती से हुई थी। शादी के पहले से ही युवती को टिक-टॉक पर वीडियो बनाने की आदत थी। शादी के बाद भी उसकी यह आदत नहीं बदली। इससे परिवार पर बसर पड़ने लगा। ससुराल के लोगों ने उसका काफी समझाया लेकिन उसका टिक-टॉक प्रेम नहीं छूटा।

यह भी पढ़ें:Sambhal: जवाहर नवोदय विद्यालय में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग,परिजनों ने किया हंगामा

ये आरोप भी लगाए

आरोप है कि युवती ने अपने ननद और देवर को भी टिक-टॉक के वीडियो बनाने में शामिल कर लिया। इससे घर में कलेश रहने लगा। रोज विवाद होने से परिजन परेशान हो गए। घर का काम प्रभावित होने से खाना मिलने में भी देर होने लगी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि युवती के मायके वाले भी उसका साथ दे रहे हैं। कोर्ट में अर्जी स्‍वीकार कर ली गई है। इस मामले में अब 25 फरवरी को सुनवाई होगी।