16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad: इंस्टाग्राम पर दोस्ती 2 साल तक एक साथ गुजारी रातें, प्रेमी ही निकला महिला का कातिल, 72 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Ghaziabad: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद महिला जिसके प्रेम में सब कुछ भूल गई। 2 साल तक एक साथ रातें गुजारी उसी ने उसे मौत की नींद सुला दिया। लेकिन पुलिस की निगाहों से वह बच नहीं पाया। 72 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

2 min read
Google source verification
Ghaziabad

गिरफ्तार प्रेमी की के साथ पुलिस टीम फोटो सोर्स पुलिस के ट्यूटर से

Ghaziabad News: गाजियाबाद जिले की रहने वाली एक महिला की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हो गई। दोनों का प्यार इतना परवान चढा एक दूसरे पर अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। 2 साल तक लिव इन रिलेशन में रहने के बाद युवक की शादी हो गई। लेकिन महिला उसे भूला नहीं पा रही थी। वह बार-बार साथ रहने का दबाव बना रही थी। जिसके बाद युवक ने उसके घर पर ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए उसके इंस्टाग्राम प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद पुलिस ने बीते 18 जून को महिला की हुई हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ऐसे प्रेमी ने की थी। जिसने महिला के साथ दो साल तक कई रातें गुजारी महिला भी उसे टूट कर चाह रही थी। लेकिन समय के साथ युवक भी बदल गया। महिला का प्यार उसके प्रति बरकरार रहा। वह उसे खोना नहीं चाह रही थी। इसके बाद उसने अपने प्यार को वापस पाने के लिए जो रास्ता अख्तियार किया। उससे उसके प्रेमी ने हमेशा के लिए उसे मौत की नींद सुला दिया। दरअसल, 18 जून को डायल 112 पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र स्थित अपार्टमेंट के पांचवीं मंजिल पर महिला का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के बारे में जानकारी जुटाई पता चला कि महिला मूल रूप मध्य प्रदेश की रहने वाली है। सोनिया ने कुछ दिनों पहले किराए का कमरा लिया था। उसका पति कमलेश रोजगार के सिलसिले में गुजरात रहता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोट कर मौत की बात आने के बाद पुलिस ने जांच तेज किया तो पूरे घटनाक्रम तस्वीर साफ हो गई। इसके बाद सर्विलांस टीम ने आरोपी की पूरी कुंडली खंगाल कर फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले किशन पाल पुत्र श्री राम को साहिबाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

शादी के बाद युवक का बदला मन, सोनिया कर रही थी ब्लैकमेल

पुलिस की पूछताछ में किसनपाल ने बताया कि 2 वर्ष पहले उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए सोनिया से हुई थी। जो बातचीत के दौरान दोस्ती से प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों के मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ जो लगातार चलता रहा। लेकिन नए रिश्ते ने दोनों की लव स्टोरी में मोड़ ला दिया। जहां से प्रेमी युवक वापस लौट पड़ा। लेकिन प्रेमिका वहीं उसका इंतजार करती रही। उसके न लौटने पर प्रेमिका ने हथकंडे अपनाना शुरू कर दिया। मामला कुछ यूं था कि किशनपाल का विवाह हो गया था। जिससे एक पुत्री ने भी जन्म ले लिया था। ऐसे में वह सोनिया को भूलकर अपनी गृहस्ती में खो जाना चाहता था। लेकिन सोनिया उसके गुजरे दिनों की याद दिलाते हुए उसे ब्लैकमेल कर रही थी। सोनिया चाहती थी कि किशन उससे दूर न जाए। वह उसी के पास रहे। जिससे तंग आकर किशन, सोनिया के घर पहुंचा, जहा सोनिया के साथ रुका। उसकी गला घोट कर हत्या करके फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:Balrampur: गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन अब बलरामपुर से चलेगी, अब कोलकाता तक सफर हुआ आसान

सहायक पुलिस आयुक्त बोले- आरोपी गिरफ्तार

इस संबंध में साहिबाबाद सहायक पुलिस आयुक्त श्वेता कुमारी यादव ने बताया कि महिला की हत्या उसके इंस्टाग्राम प्रेमी ने किया था। जिसे रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।