
दिवाली से पहले योगी सरकार लाखों लोगों को देगी बड़ा तोहफा, यह मेट्रो लाइन होगी शुरू!
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद को दिवाली (Diwali) पर शानदार तोहफा मिल सकता है। गाजियाबाद में नया बस अड्डा से दिलशाद गार्डन मेट्रो लाइन शुरू होने की संभावना है। इसके बाद गाजियाबाद से दिल्ली आने-जाने के लिए लाखों लोग मेट्रो का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेश्ान (DMRC) को रिमाइंडर भी भेज चुका है। इसकी कंप्लीशन रिपोर्ट भी मांग ली गई है। मेट्रो का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है।
काफी समय से चल रहा था काम
दिलशाद गार्डन से गाजियाबाद के नए बस अड्डा फेस-2 मेट्रो का काम काफी समय से चल रहा था। अब लगभग इसका कार्य पूरा हो गया है। इस पर ट्रायल भी किया जा चुका है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने इसकी कंपलीशन रिपोर्ट भी मांग ली है। डीएमआरसी को इसे जल्द ही शुरू किए जाने के लिए रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है। इसकी परमीशन जल्द मिल सकती है। उम्मीद की जा रही है कि दिवाली से पहले ही यह मेट्रो लाइन शुरू हो जाएगी।
डीएमआरसी से मांगी कंप्लीशन कॉस्ट
इस मामले में जीडीए की उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने बताया कि मेट्रो फेज-2 कॉरीडोर की कंपलीशन काॅस्ट के लिए डीएमआरसी को रिमाइंडर भेजा जा चुका है। यह कार्य पूरा हो गया है। फेस-2 प्रोजेक्ट का बजट कुल 2210 करोड़ रुपए था। जीडीए के इंजीनियरों की ओर से कंप्लीशन काॅस्ट में प्रोजेक्ट की लागत कम रहने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि फेस-2 मेट्रो प्रोजेक्ट में जीडीए को नगर निगम के अंशदान के 247 करोड़ रुपए का प्रबंध करना है। कंप्लीशन काॅस्ट मिलने पर ही डीएमआरसी को बाकी भुगतान किया जाएगा। फेज-2 कॉरिडोर में मुख्य सिविल वर्क पूरा हो चुका है। अभी स्टेशनों में फिनिशिंग और सीढ़ियों व एस्केलेटर का कार्य तेजी से जारी है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। कोशिश की जा रही है कि दिवाली पर गाजियाबाद के लोगों को यह तोहफे के रूप सौंप दिया जाए।
Updated on:
22 Oct 2018, 10:01 AM IST
Published on:
22 Oct 2018, 10:01 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.