27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway : केन्द्र सरकार बड़ा फैसला, अब रायबरेली में बनेंगे मेट्रो कोच

अब यूपी के रायबरेली जिले में मेक इन इंडिया के तहत मेट्रो के कोचों निर्माण किया जाएगा।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायबरेली

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 19 Oct 2018, 12:15 PM IST

Indian railway manufactured Metro coach in coach factory raebareli

Indian Railway : केन्द्र सरकार बड़ा फैसला, अब रायबरेली में बनेंगे मेट्रो कोच

रायबरेली. अब यूपी के रायबरेली जिले में मेक इन इंडिया के तहत मेट्रो के कोचों निर्माण किया जाएगा। जिसका फैसला स्वयं केंद्र सरकार ने लिया है। रायबरेली में मेट्रो के कोच बनाने के लिए मॉर्डन कोच फैक्ट्री (एमसीएफ) के कायाकल्प का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसमें विशेष सुविधा यह है कि मेट्रो के कोच रोबोट की मदद से तैयार किए जाएंगे। ये चीन से आयात होने वाले मेट्रो कोच से न सिर्फ 40 फीसदी सस्ते होंगे, बल्कि वाईफाई सुविधा से भी लैस रहेंगे। रायबरेली में एमसीएफ विस्तार योजना के तहत भारतीय रेलवे बड़े पैमाने पर फैक्ट्री में तकनीशियन और विशेषज्ञों की भर्ती भी करेगा। जिससे मेट्रो के कोचों का अच्छे से निर्माण हो सकें।

यूपी सरकार ने की यह मांग

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ के अलावा मेरठ, आगरा, कानुपर में भी मेट्रो रेल शुरू करने की केंद्र सरकार से मांग की गई हैं। साथ ही डीपीआर रिपोर्ट भी बनाकर शहरी विकास मंत्रालय को भेज दी गई गई हैं। साथ ही अन्य राज्यों के लगभग 15 से 20 शहरों में भी मेट्रो रेल चलाने की योजना बनाई जा रही है। जिसकी संख्या 100 से भी अधिक होने संभावना हैं।

मेट्रो रेल का मानकीकरण करने की जरूरत

भारतीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने अप्रैल माह में आरडीएसओ की समीक्षा बैठक की थी। इसमें यह तय किया गया कि मेट्रो रेल का मानकीकरण किए जाने की जरुरत है। वर्तमान में दिल्ली, लखनऊ, आदि शहरों में चलने वाली मेट्रो के गेज व तकनीकी पृथक हैं। इस कारण दिल्ली में ही एक रूट की मेट्रो रेल दूसरे रूट पर नहीं चलाई जा सकती है।

इसके अलावा आरडीएसओ व एमसीएफ ने संयुक्त रूप से रणनीतिक दस्तावेज तैयार किए हैं जिससे देश के विभिन्न शहरों में प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजनाओं में समान तकनीक व मानक स्थापित किए जा सकें।