script‘अखिलेश के इस कदम से नाराज हो गए हैं हिंदू’- देखें वीडियो | MP Amar Singh Attack On Samajwadi Party Adhyaksh Akhilesh Yadav | Patrika News

‘अखिलेश के इस कदम से नाराज हो गए हैं हिंदू’- देखें वीडियो

locationनोएडाPublished: Oct 22, 2018 09:30:27 am

Submitted by:

sharad asthana

राज्‍यसभा सांसद अमर सिंह ने आजम खान के खिलाफ मोर्चा,खोलने के बाद अब सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है

Akhilesh Yadav

‘अखिलेश के इस कदम से नाराज हो गए हैं हिंदू’- देखें वीडियो

नोएडा। समाजवादी पार्टी (सपा) के दिग्‍गज नेता आजम खान के खिलाफ मोर्चा खोल चुके राज्‍यसभा सांसद अमर सिंह ने अब सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। अमर सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि अखिलेश ने आजम खान पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की बात कही है, जिससे प्रदेश का हिंदू नाराज है। इससे पहले सपा ने अमर सिंह द्वारा आजम खान के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश बताया था।
यह भी पढ़ें

केन्द्रीय मंत्री के बिगड़े बोल, राम मंदिर में अड़चन डालने पर मुसलमानों को बुरा अंजाम भुगतने की दी धमकी

आजम के खिलाफ निकाली थी एफआईआर यात्रा

आपको बता दें क‍ि राज्‍यसभा सांसद अमर सिंह ने सपा के दिग्‍गज नेता आजम खान के खिलाफ एफआईआर यात्रा निकाली थी। इसमें उन्‍होंने लखनऊ के गोमती नगर थाने में आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उन्‍होंने आजम खान पर बेटियों पर तेजाब से हमला कराने की धमकी, मुजफ्फरनगर दंगा, जान से मारने की साजिश और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के आरोप लगाए थे। इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा था कि आजम खां के जीवन को खतरा है। उनको पर्याप्त सुरक्षा दी जानी चाहिए। कुंभ जैसे महापर्व का कुशल संचालन करने वाले और जौहर विश्वविद्यालय जैसी संस्था की शुरुआत करने की वजह से भाजपा नेता उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।
यह भी पढ़ें

शिवपाल यादव अगले साल से भतीजे आैर भाजपा को चित करने के लिए इस धाकड़ प्लान पर शुरू करेंगे काम

ट्विटर अकाउंट पर जारी किया वीडियो

अब अमर सिंह ने अपने वेरीफाइड ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्‍होंने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। वीडियो में उन्‍होंने कहा है क‍ि समाजवादी पार्टी अब नमाजवादी पार्टी बन गई है। आजम खान को क्‍लीनचिट देकर अखिलेश यादव ने गलत किया है। इससे उत्‍तर प्रदेश का हिंदू नाराज है। पुलिस ने पूरी रिकॉर्डिंग के आधार पर आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब आजम को 13 साल के लिए जेल जाना होगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी फर्जी आधारों पर खड़ी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो