6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजम खान को जयाप्रदा द्वारा #MeToo में जेल भेजने वाले अमर सिंह के बयान पर अखिलेश का पलटवार

सपा प्रमुख ने अपने बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी की मांग है कि आजम खां की जिंदगी को खतरा देखते हुए उन्हें पर्याप्त सुरक्षा दी जाए।

2 min read
Google source verification
akhilesh yadav

आजम खान को जयाप्रदा द्वारा #MeToo में जेल भेजने वाले अमर सिंह के बयान पर अखिलेश का पलटवार

रामपुर। अमर सिंह ने हाल ही में एक बयान देते हुए कहा कि अगर जयाप्रदा भी मी टू के तहत आरोप लगा दें तो आजम खान जेल चले जाएंगे। इस बयान पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल खड़े किए हैं। अखिलेश ने कहा कि मी टू की आड़ में एक अभिनेत्री की ओर से धमकी भरी बात करना पूर्णतया आपत्तिजनक और अनर्गल है। आजम खां जैसे व्यक्ति के बारे में कोई गलत बात सोच भी नहीं सकता। उन्हें जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। आजम खां ने कभी नफरत की राजनीति नहीं की है, ऐसी राजनीति भाजपा को ही शोभा देती है।

यह भी पढ़ें-भाजपा नेता ने राम मंदिर को लेकर हिंदुओं के बारे में बोल दी विवादित बात, देखें वीडियो

अखिलेश यादव ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सपा के वरिष्ठ नेताओं के प्रति विद्वेषपूर्ण प्रचार कर उनकी छवि बिगाड़ने में लगी है। उन्होंने कहा कि राजनीति में धर्मनिरपेक्ष छवि, कुंभ जैसे महापर्व का कुशल संचालन तथा जौहर विश्वविद्यालय जैसी संस्था की स्थापना से चिढ़े हुए भाजपा नेता आजम खां को बदनाम करने और राजनीतिक उत्पीड़न करने की साजिश रच रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार में आजम खां को कुंभ के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई थी और उन्होंने आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इसकी प्रशंसा विदेशों तक में हुई। कुंभ पर्व पर उन्होंने जनता को तमाम सुविधाएं दी थी। धर्मनिरपेक्षता का इससे बड़ा प्रमाण और क्या हो सकता है?

यह भी पढ़ें-इस शहर में आने पर चली गई थी नारायण दत्त तिवारी की कुर्सी, घबराने लगे थे बड़े नेता

सपा प्रमुख ने अपने बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी की मांग है कि आजम खां की जिंदगी को खतरा देखते हुए उन्हें पर्याप्त सुरक्षा दी जाए। बदले की भावना से उनके खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर रद्द की जाए। सपा नेताओं के विरुद्ध राजनीति से प्रेरित सभी फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं। समाजवादी नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिशों को समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

यह भी देखें-भाजपा नेता ने राम मंदिर को लेकर हिंदुओं के बारे में बोल दी विवादित बात

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा की तमाम साजिशों का मुकाबला करने में सपा सक्षम है। जनता सपा के साथ है। भाजपा के कुत्सित इरादों का सपा पुरजोर विरोध करती है। भाजपा से जनता का विश्वास टूट चुका है। उसकी साजिशों का दिन-प्रतिदिन पदार्फाश हो रहा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के झूठे वादों पर कोई भरोसा नहीं कर रहा है। जनता आक्रोशित है। लोकतंत्र को कमजोर करने की भाजपा की कोशिशें कभी भी सफल नहीं हो सकती। जनता भाजपा के कारनामों का सख्त जवाब देगी।