
गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी एरिया के मंडोला में शनिवार को अचानक लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारे लगाए और प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि शुक्रवार को एक सड़क हादसे के दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस कार से एक्सीडेंट हुआ, उसका मालिक अभी फरार है। गुस्साए लोगों ने आरोपी को अरेस्ट करने की मांग की। गाडी मीडियाकर्मी की बताई जा रही है।
बता दें शुक्रवार को शाम के वक्त एक स्विफ्ट कार से एक्सीडेंट हुआ था। इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि इस हादसे के बाद इलाके के लोगों में काफी गुस्सा भरा हुआ था। आरोपी स्विफ्ट कार चालक मौके से फरार हो गया। उसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी लोगों को समझा कर शांत किया और जल्द ही आरोपी चालक की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। लेकिन शनिवार को दोपहर तक भी आरोपी चालक की गिरफ्तारी न होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
काम तो पुलिसकर्मियों को भुगतना पड़ सकता है यह अंजाम">यह भी पढ़ें: होली पर हुआ यह काम तो पुलिसकर्मियों को भुगतना पड़ सकता है यह अंजाम
सड़क पर उतरे लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान घंटों यातायात बाधित रहा। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। ।लेकिन लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि यह सड़क हादसा नहीं था। बल्कि उनकी हत्या की गई है। पुलिसकर्मी जानबूझकर आरोपी चालक की गिरफ्तारी नहीं कर रहे हैं। और मामले को रफा-दफा करने के प्रयास में लगे हुए हैं। जैसे ही लोगों ने सड़क पर जाम लगाया तो सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग बीच सड़क पर ही बैठकर प्रदर्शन करने लगे। इतना ही नहीं लोगों ने दो गाड़ियों में तोड़फोड़ करने की भी कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर रहे लोगों को मुश्किल से खदेड़ा। लेकिन प्रदर्शनकारी काफी उग्र हो गए थे पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। और जल्द ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया और लोग शांत हुए।
Published on:
03 Mar 2018 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
