गाजियाबाद। जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक ‘आईएएस’ ने कई बार फोन कर जिले के एसएसपी को एक मामले में कार्रवाई को कहा। इसके बाद पुलिस ने फोन को सर्विलांस पर लगाकर खुद को ज्वाइंट सेक्रेंट्री बताने वाले उस आईएएस को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में पता चला कि वह फर्जी आईएएस है।
यह भी पढ़ें: मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बागपत, जेल से बाहर आते ही अब इस बदमाश की हत्या
पुलिस ने किया गिरफ्तार
विजय नगर थाना पुलिस ने सोमवार को एक फर्जी आईएएस को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। आरोपी फर्जी आईएएस बनकर फोन के द्वारा कॉल और मैसेज कर एसएसपी वैभव कृष्ण को मारपीट के एक मामले में गिरफ्तारी किए जाने का दबाव बना रहा था। जब इस पूरे मामले में एसएसपी को शक हुआ तो उसका फोन सर्विलांस पर लगाया गया। इससे इसका नाम अनिल कुमार वर्मा पता चला। वह गोकुलधाम सोसायटी सिद्धार्थ विहार में रह रहा है। सर्विलांस के आधार पर विजय नगर पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: सट्टे का नंबर मांगा, नहीं देने पर काट दिया मासूम का सिर
मैनेजमेंट कोर्स की देता है कोचिंग
एएसपी मनीषा सिंह ने बताया कि यह शख्स अनिल कुमार वर्मा नाम का है। यह एक मैनेजमेंट कोर्स की कोचिंग देता है। इसकी पत्नी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। यह पिछले काफी समय से सिद्धार्थ विहार गोकुलधाम सोसायटी में रह रहा है। हाल में ही एक मारपीट के मामले में इसने गाजियाबाद के एसएसपी वैभव कृष्ण को फोन पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबाव डाला था। इसके अलावा उसने मैसेज भी भेजा था। उसने अपने आप को गृह मंत्रालय का ज्वाइंट सेक्रेटरी बताया था।
यह भी पढ़ें: बच्चे काे गाेली मारकर भाग रहे बदमाशाें काे ग्रामीणाें ने घेरा, एक काे माैत के घाट उतारा बाकी…
फर्जी पाया गया मामला
इस पूरे मामले में एसएसपी वैभव कृष्ण को शक हुआ तो उन्होंने आरोपी का मोबाइल सर्विलांस पर लगवा दिया। इसके आधार पर सोमवार को विजय नगर पुलिस ने इसे धर दबोचा है। उससे गहन पूछताछ की गई तो यह मामला पूरा फर्जी पाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, वह अक्सर गृह मंत्रालय का ज्वाइंट सेक्रेटरी बनकर ही अधिकारियों को फोन किया करता था, लेकिन इसकी यह चला कि इस बार धरी रह गई।
यह भी पढ़ें: चचेरे भाई गोली मारने की धमकी देकर मासूम के साथ करते रहे गैंगरेप, गर्भवती हुई छात्रा
यह था मामला
बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। आरोपी ने बताया कि घर के सामने बने धार्मिक स्थल पर लगे लाउडस्पीकर के कारण पत्नी को पढ़ाई करने में दिक्कत होती है। उसने जब धार्मिक स्थल के संचालक से शिकायत की तो उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गई। 31 अगस्त को इस मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर थी। वहीं, लाउडस्पीकर के कारण उसकी पत्नी पढ़ाई नहीं कर पा रही थी। ऐसे में उसने वीआईपी बनकर एसएसपी को फोन किया।
देखें वीडियो: एसिड अटैक का शिकार हुईं महिला