
गाजियाबाद।दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सोना कारोबारियों से दस किलो सोना लूट मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसमें पता चला कि इस वारदात को वर्दी वाले बदमाशों ने नहीं बल्कि लोगों की सुरक्षा आैर बदमाशों को दबोचने वाले पुलिस वालों ने ही अंजाम दिया है। पुलिस गिरफ्त में आए चार बदमाशों में से दो दिल्ली पुलिस के एएसआर्इ है। जिन्होंने जल्द अमीर होने के लिए लूट की वारदात करने का प्लान बनाया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का छह किलो से ज्यादा सोना बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस आरोपियों से सोना खरीदने वाले ज्वैलर्स की तलाश में जुट गर्इ है।
वर्दी पहनकर की थी सोना कारोबारियों से लूट
18 मार्च की देर रात गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में मुंबई के चार ज्वैलरी कारोबारियों के एजेंट अपनी गाड़ी से वापस दिल्ली जा रहे थे। वह मेरठ में किसी को सैंपल का सोना दिखाने के लिए आए थे ।उनके पास करीब 10 किलो सोना था। जिसकी भनक दिल्ली पुलिस के सिपाहियों को पहले से ही लग गई थी। इन सिपाहियों में एएसआर्इ सत्येंद्र और एएसआर्इ ब्रहमपाल और उनके दो साथी रवि और शैलेंद्र शामिल थे। इन्होंने दिल्ली से ही पूरा प्लान रचना शुरू किया। और जब मेरठ से यह चारों कारोबारियों के एजेंट वापस लौट रहे थे। तभी साहिबाबाद में अंडर पास के पास इन पुलिसवालों ने इन्हें चेकिंग के लिए रोका। गाड़ी के रूकते ही आरोपी दिल्ली पुलिस के जवान अपने दो अन्य साथियों संग कारोबारी की गाड़ियों में सवार हो गये। जिसके बाद आरोपी दस किलो सोना लूटकर फरार हो गये।
फर्जी पुलिस समझकर अधिकारी कर रहे थे जांच, लेकिन निकले असली पुलिसकर्मी
दस किलो सोना लूट होने की वारदात के बाद पुलिस बदमाशों द्घारा ही पुलिस की वर्दी पहनकर लूट करने का अनुमान लगा रही थी। लेकिन पुलिस ने जब अपने मुखबिरों को एक्टिव करने के साथ ही तमाम मोबाइल लोकेशन खंगालना शुरू किया। तो दिल्ली पुलिस के एएसआई का घिनौना सच सामने आया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपियों बताया कि जल्द अमीन बनने के लिए दोनों एएसआर्इ अमीर बनना चाहते थे। इसीलिए लूट को अंजाम दिया गया था ।एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि यह पुलिस वाले होकर भी सिर्फ लुटेरे हैं। और पहले भी इस तरह की वारदात में शामिल रह चुके हैं। पुलिस अब इनका क्राइम रिकॉर्ड खंगाल रही है। क्योंकि एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि कई बार इन पर मुकदमे दर्ज नहीं हुए थे। यानी वारदातों को भी खंगाला रहा है ।इस मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उन से 6 किलो से ज्यादा सोना बरामद किया गया है। और अब ज्वैलर्स को तलाश रही है।
Updated on:
29 Mar 2018 04:03 pm
Published on:
29 Mar 2018 03:43 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
