28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गश्‍त के दौरान पुलिस को झाड़ियों में मिलीं दो विदेशी लड़कियां, सच्चाई जान हो जाएंगे दंग, इस जिले का है मामला

सुबह-सुबह गश्त के दौरान गाजियाबाद पुलिस ने दो विदेशी लड़कियों को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया।
2 min read
Google source verification
Ghaziabad Police arrested two foreign girls .jpg

Ghaziabad Police arrested two foreign girls

Ghaziabad: राजधानी दिल्‍ली सीमा के पास इंदिरापुरम गाजियाबाद में यूपी पुलिस सुबह-सुबह गश्‍त कर रही थी। इसी दौरान यूपी पुलिस की नजर ग्रीन बेल्‍ट पर पड़ी। जहां अंदर दो विदेशी लड़कियां खड़ी थीं। इस तरह संदिग्‍ध अवस्‍था में विदेशी महिलाओं को देखकर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने गाड़ी रोककर पूरी तैयारी के साथ ग्रीन बेल्‍ट में घुस गए। पुलिस को देखकर दोनों विदेशी लड़कियों के होश उड़ गए। पुलिस ने दोनों युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने जो बताया उसे जानकर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस इस मामले से संबंधित देश के दूतावास से संपर्क कर रही है।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad: प्यार में पागल युवक बना किन्नर, शादी करने का दबाव बनाया तो प्रेमी ने कर दी हत्या

इस देश की हैं दोनों लड़कियां

गाजियाबाद के एसीपी स्‍वतंत्र कुमार‍ सिंह ने बताया कि सुबह गश्‍त के दौरान पुलिस ने दोनों को अरेस्ट किया। पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो गुमराह करने लगीं। अपनी देश की भाषा में बोलती रहीं। उनकी भाषा को पुलिस कर्मी कुछ समझ नहीं पा रहे थे।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव लड़ना कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लिए फायदेमंद

सही जानकारी न देने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर इंदिरापुरम थाने ले आयीं। यहां पर पुलिस के सीनियर अफसर ने पूछताछ शुरू की। इसके बाद एक ने अपना नाम कारोरी तो दूसरी ने एलिस मैसी बताया। दोनों नौरोबी केन्‍या देश की रहने वाली हैं। मौजूदा समय में वो दोनों दिल्‍ली के संगम विहार में रह रही हैं। पुलिस ने वीजा और पासपोर्ट की मांग की जो उनके पास से नहीं मिला। लेकिन मोबाइल पर जो वीजा दिखाया वो मार्च 2023 में ही उसक डेट एक्‍पायर हो चुका है। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस केन्‍या दूतावास से संपर्क कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग