
,,
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के चलते 22 जुलाई से 27 जुलाई तक स्कूलों को बंद रखने के लिए जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। हालांकि ये आदेश सिर्फ उन स्कूलों को ही बंद रखने के लिए जारी किए गए हैं, जो मेरठ रोड पर स्थित हैं। दरअसल गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा की एंट्री के लिए मुख्य मार्ग यही है। ऐसे में बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो और आवागमन बाधित नहीं हो, इसके लिए इन स्कूलों को बंद रखने के लिए आदेश दिया गया है।
इसलिए लिया गया है फैसला
बता दें कि डीएम आरके सिंह की तरफ से स्कूलों को लेकर आदेश जारी किए गए हैं, जिसमें 22 जुलाई से 27 जुलाई तक मेरठ रोड पर स्थित स्कूलों को बंद रखा जाएगा। क्योंकि इन दिनों कांवड़ यात्रा को लेकर छात्रों को स्कूल के आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं इस मार्ग पर लगातार कांवड़ियों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में अनुमान लगाया गया कि छात्रों को दिन पर दिन और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
27 जुलाई तक बंद रहेंगे ये स्कूल
गौरतलब है कि मेरठ रोड पर प्रमुख स्कूलों में डीपीएसजी मेरठ रोड, डीपीएस राजनगर एक्सटेंशन, डीपीएस एचआरआईटी, प्रेसिडियम स्कूल, संस्कार वर्ल्ड स्कूल सहित मोदीनगर के कई स्कूल शामिल हैं। कॉलेजों में एचआरआईटी संस्थान, बीबीडीआईटी, आईएएमआर, आईएमआर सहित कई और संस्थान शामिल हैं। स्कूल और कॉलेज प्रबंधन ने फिलहाल 26 जुलाई तक ऑनलाइन क्लासेस संचालित करने का निर्णय लिया गया, जिससे छात्रों की पढ़ाई का नुकसान न हो।
Published on:
20 Jul 2022 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
