वहीं, इस पूरे मामले में एसपी सिटी आकाश तोमर का कहना है कि थाना साहिबाबाद इलाके में एक मासूम के परिजनों द्वारा प्ले स्कूल की मेड के खिलाफ शारीरिक शोषण किए जाने की तहरीर दी है। मासूम के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी मेड को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है यदि इस तरह का मामला सही पाया जाता है तो आरोपी मेड के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, मामले में प्रिंसिपल का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने मैनेजमेंट इस मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने की गुजारिश की है।