
गाजियाबाद। दिल्ली (Delhi) में पुलिस और वकीलों के बीच हुए विवाद की आंच बुधवार को गाजियाबाद (Ghaziabad) भी पहुंच गई। गाजियाबाद में पुलिसकर्मियों के परिवार वालों ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला और अपना विरोध जताया। पुलिसवालों के परिजन शाम को आईएमटी (IMT) इंस्टीट्यूट के पास एकत्रित हुए। हाथों में बैनर और मोमबत्तियां लिए परिजनों ने यहां से एसएसपी (SSP) ऑफिस तक कैंडल मार्च निकाला।
यह कहा परिजनों ने
उनका कहना था कि पुलिसकर्मी नौकरी के दौरान तमाम तरह के झंझटों से जूझते हैं। अपने घर, अपने परिवा और बच्चों से दूर रहकर जनता की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। रात को पुलिसकर्मी जागते हैं, तभी सब चैन की नींद सो पाते हैं। इसके बावजूद उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया जाता है, जिसकी वे निंदा करते हैं।
'दिल्ली में हुई घटना के बाद लग रहा डर'
मार्च में शामिल महिला ने कहा कि जब भी घर से निकलते हैं तो बहुत डर लगता है। बच्चों को डर लगता है। हमें डर लगता है। कभी भी, कहीं भी पुलिसवालों को पीटा जा रहा है। दिल्ली पुलिसकर्मियों के साथ जो भी हुआ, वह देखकर बहुत डर लग रहा है। पुलिसवालों को फिर से वहीं पाॅवर मिले कि वह अपनी ड्यूटी ठीक से कर सकें।
Updated on:
07 Nov 2019 09:21 am
Published on:
07 Nov 2019 09:19 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
