
गाजियाबाद में लड़कियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस के सामने ही लड़के को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
गाजियाबाद में दो लड़कियों ने हाईवोल्टेज ड्रामा करते हुए पुलिस के सामने ही एक लड़के की सरेआम पिटाई कर दी। लड़का बचने के लिए इधर-उधर भागता रहा और लड़कियां उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटती रहीं। लड़के का कसूर सिर्फ इतना था कि उसकी स्कूटी मामूली रूप से लड़कियों की स्कूटी से टकरा गई थी। हैरान करने वाली बात ये है कि लड़कियां लगातार पीट रही थीं और पुलिस मूकदर्शक की भूमिका निभा रही थी। इतना ही नहीं लड़कियाें ने पुलिसवालों से अभद्रता की। इसके बाद मौके पर महिला पुलिस भी पहुंची, लेकिन दोनों लड़कियां इससे पहले ही मौके से फरार हो गईं। अब पुलिस स्कूटी सवार लड़कियों और लड़के को तलाश कर रही है।
दरअसल, यह घटना गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र स्थित संजय नगर सेक्टर-23 की है। थाना प्रभारी मुनेश कुमार का कहना है कि स्कूटी पर दो लड़कियां सवार थीं। जैसे ही वे भानु तिराहे पर पहुंची तो एक युवक की स्कूटी से उनकी स्कूटी मामूली रूप से टकरा गई। इस घटना के बाद दोनों लड़कियों हंगामा करते हुए स्कूटी सवार युवक की पिटाई कर दी। हंगामे के बीच घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान मौके पर डायल 112 पुलिस भी मौजूद थी।
पुलिस वालों से भी की अभद्रता
हंगामे की सूचना के बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। लड़कियों ने पुलिसवालों से अभद्रता की। इसके बाद मौके पर महिला पुलिस को बुलाया गया, लेकिन स्कूटी सवार लड़कियां उससे पहले मौके से फरार हो गईं। उन्होंने बताया कि अभी इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर दोनों पक्षों की तलाश में जुुटी है।
घटना का वीडियो भी हुआ वायरल
बता दें कि घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि किस तरह लड़कियां लड़के को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रही हैं। ऐसे लगता है कि लड़कियों के सिर पर भूत सवार है, वह गाली-गलौज करते हुए जमकर पीटती ही जा रही हैं।
Published on:
12 Jul 2022 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
