13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के महानगर से अक्टूबर से उड़ान भरेंगे हवाई जहाज, इस दिन से शुरू हो जाएगी बुकिंग

मुख्य बातें एयरपोर्ट तैयार होने के साथ ही लगभग फाइनल हो गया काम सितंबर माह से अधिकारी टिकट बुकिंग का कर रहे दावा हुबलि के लिए भरी जाएगी सबसे पहली उड़ान

2 min read
Google source verification
hindon.jpg

गाजियाबाद। यूपी के महानगर गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से उड़ान का इंतजार कर रहे, लोगों के लिए खुशखबरी है। दरअसल हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से हवाई जहाज में सफर करने का सपना देख रहे लोगों का सपना कुछ ही दिनों में पूरा होने जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि अक्टूबर के आखरी सप्ताह से उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए बुकिंग सितंबर माह से शुरू हो जाएगी।

मंत्री के साले पर महिला ने लगाया ऐसा आरोप तो पत्नी ने दर्ज करा दिया मुकदमा, जानिए क्या है पूरा मामला

पचास सीट का विमान हुबली के लिए भरेगा पहली उड़ान

मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से सबसे पहले एयरलाइन कंपनी स्टार एयर (गोड़ावत ग्रुप) का 50 सीट वाला विमान हुबली के लिए उड़ान भरेगा। शुरुआत में केवल एक विमान हुबली जाएगा। इसके बाद वह वापसी भी करेगा। इसके साथ ही डिमांड बढऩे पर 80 सीट वाला विमान भी उड़ान भरेगा।

ट्रेन से उतरे शख्स पर बच्चा चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने किया ऐसा हाल, पुलिस ने बचाई जान

तैयार हो चुका है एयरपोर्ट

वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आरसीएस) के सूत्रों के अनुसार,हिंडन एयरपोर्ट पूरी तरह से तैयार है। ऑपरेशन शुरू होने के बाद यहां पर तकनीकी जरूरतों को देखने के लिए टेंडर की प्रकियाओं को इस महीने तक पूरा कर लिया जाएगा। अभी तक की प्लानिंग में हिंडन एयरपोर्ट से 50 सीट वाले विमान के हुबली जाने की रूपरेखा तैयार की गई है। प्राइवेट एयरलाइन कंपनी के पास यह विमान सितंबर तक बेलगाम तक पहुंच जाएगा। जहां इनका बेस है। वहीं अधिकारियों का दावा है कि अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से उड़ान शुरू हो जाएगी। इसी को देखते हुए सितंबर से एयरलाइन कंपनी की तरफ से भी बुकिंग की शुरुआत कर दी जाएगी। हिंडर एयरपोर्ट से शुरुआत में फैजाबाद, हिमाचल प्रदेश के शिमला, उत्तराखंड, नासिक (महाराष्ट्र), कन्नूर (केरल) और जामनगर (गुजरात) के लिए उड़ान शुरू करने की योजना है।