16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिंडन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल पर तैनात कर्मियों ने ली ये शपथ

Highlights अधिकारी से लेकर एकत्र टर्मिनल पर तैनात सभी कर्मचारी हुए तैनात टर्मिनल निदेशिका ने दिलाई शपथ सभी को भ्रष्टाचार के खिलाफ दिलाई गई शपथ

less than 1 minute read
Google source verification
terminal.jpg

गाजियाबाद। हिंडन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल पर सोमवार को अधिकारी व कर्मचारी एकत्रित हुए, इसके बाद यहां तैनात कर्मियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ ली। एयरपोर्ट स्टाफ के साथ ही वहां की सुरक्षा का जिम्मा उठा रहे पुलिसकर्मियों ने भी शपथ लेते हुए कहा कि वह किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार में ना तो खुद लिप्त होंगे ना किसी को होने देंगे।

पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ बदमाश, कुछ मिनटों बाद ही ऐसे पहुंच गया जेल

सतर्कता जागरूकता सप्ताह में जुटे कर्मचारी

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत जुटे कर्मचारियों को टर्मिनल की निदेशिका शोभा भारद्वाज ने शपथ दिलाई। सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह खोड़ा के साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों ने शपथ ली। शपथ लेते हुए सभी ने कहा कि वह मानते हैं कि भ्रष्टाचार हमारे देश की आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक प्रगति के लिए प्रमुख बाधाओं में से एक है। ऐसे में सरकार के साथ ही नागरिक और निजी क्षेत्र जैसे सभी हितकारकों को भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। कर्मियों ने कहा कि हर नागरिक को सर्तक रहना चाहिए और हर समय ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति प्रतिबद्ध होना चाहिए और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करना चाहिए।

चारा खाते ही गांव में एक दर्जन से ज्यादा पशुओं की हुई मौत से मचा हड़कंप, किसान के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री

नियम और कानून का करेंगे पालन

इस मौके पर सभी शपथ लेते हुए कहा कि वह जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी और कानून के नियमों का पालन करेंगे। साथ ही ना तो स्वयं रिश्वत लेंगे और न ही किसी को देंगे। सभी कार्यों को ईमानदारी और पारदर्शिता करना व भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की सूचना संबंधित विभाग को देने की शपथ भी ली।