गाजियाबाद।होली के त्योहार एक दिन पहले ही होली रखने को लेकर बुधवार रात गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित सेक्टर-11 में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक समुदाय ने उक्त जगह पर नमाज अदा करने का हवाला देते हुए, वहां होलिका दहन करने का विरोध किया। वहीं दूसरा पक्ष होली दहन रखने पर अड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। एेसे में विवाद तो थम गया, लेकिन अभी भी तनाव की स्थिती बनी हुर्इ है। जिसके चलते पूरे सेक्टर में चप्पे- चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गर्इ है। साथ ही थाने के एसएचआे से लेकर क्षेत्राधिकारी भी मौके पर तैनात रहे।