2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजियाबाद में बड़ा हादसा: सिलेंडर फटने से तीन मंजिला मकान गिरा, हादसे में 3 की मौत

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र में के बबलू गार्डन में बने एक तीन मंजिला मकान में गैस सिलेंडर फटने से हादसा होग गया। सिलेंडर फटने से मौके पर मकान भरभराकर गिर गया जिससे मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य छह लोग घायल हैं, जिनका उपचार जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 5 Oct 2022, 2:35 PM IST

house_collapsed_due_to_cylinder_explosion_in_ghaziabad_3_killed.jpg

House collapsed due to cylinder explosion in Ghaziabad 3 killed

गाजियाबाद के लोनी इलाके की बबलू गार्डन कॉलोनी में अचानक उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया, जब वहां स्थित एक मकान में जोरदार ब्लास्ट हुआ। जैसे ही लोगों ने ब्लास्ट की आवाज सुनी सभी दहशत में आ गए। ब्लास्ट इतना भयानक था कि आसपास की जमीन भी दहल गई। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो पता चला की पास के एक मकान में चाय बनाते वक्त गैस का सिलेंडर फटा है। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक, मकान के अंदर करीब 9 लोग मौजूद थे। सुबह चाय बनाते वक्त रसोई का गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फ़टते ही मकान भी भरभरा कर नीचे आ गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। बाकी लोग भी घायल हो गए।

दो घायलों की हालत गंभीर

बता दें कि लोनी के बबलू गार्डन में मुनीर का दो मंजिला मकान है। मुनीर अपनी पत्नी, चार बेटों, दो बहू और बच्चों के साथ यहां रहता था। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लग गई। तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया जिससे मकान गिर गया और उसमें कई लोग दब गए। पांच लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है। बच्चों समेत तीन की मौत हो चुकी है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम, पुलिस और नगर पालिका परिषद की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल लोगों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

अन्य घायलों का उपचार जारी

उधर, मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ। मकान गिरने से परिवार के लोग मलबे में दब गए। उन्होंने बताया कि 6 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा है।

यह भी पढ़े - अब यमुना, ताजमहल और आगरा किले को एक साथ देखने का मिलेगा मौका, खास प्लान तैयार