10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल यादव के मंच पर हुआ हादसा, बाल-बाल बची जान

गाजियाबाद में जनसभा के दौरान अचानक गिरा लोहे का पोल पार्टी कार्यकर्ताआें आैर नेताआें ने शिवपाल यादव के इर्द-गिर्द बनाया घेरा पुलिसकर्मियों की सजगता की वजह से टला बड़ा हादसा

2 min read
Google source verification
ghaziabad

शिवपाल यादव के मंच पर हुआ हादसा, बाल-बाल बची जान

गाजियाबाद. जैसे-जैसे 2019 लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सभी दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव गाजियाबाद लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी सेवाराम कसाना के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे। जैसे शिवपाल यादव मंच पर पहुंचे तो उस समय लोगों की सांसे अटक गर्इ, जब मंच से लगा एक लोहे का पोल अचानक गिरने लगा। यह देखते ही पार्टी के अन्य नेताआें ने शिवपाल यादव के समक्ष घेरा बना लिया। इससे पहले की लोहे का पोल किसी को कोर्इ क्षति पहुंचाता इससे पहले ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने सजगता का परिचय देते हुए उस मौके से हटा दिया।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले शिवपाल यादव को बड़ा झटका, अखिलेश यादव की बल्ले-बल्ले

यहां बता दें कि गाजियाबाद लोकसभा सीट से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया आैर पीस पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी सेवाराम कसाना चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शनिवार को गाजियाबाद के भोपुरा क्षेत्र में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था, जिसमें शरीक होने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव खुद पहुंचे थे। बताया जाता है कि जैसे शिवपाल यादव मंच पर पहुंचे तो मंच से लगा एक बड़ा लोहे का पोल अचानक डावाडोल होने लगा। यह देखते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं मंच पर मौजूद अन्य नेताआें आैर कार्यकर्ताआें ने शिवपाल यादव के इर्द-गिर्द एक घेरा बना लिया, ताकि उनको कोर्इ चोट न लगे।

यह भी पढ़ें- खुशखबरीः वोट डालने के लिए निजी कंपनी-फैक्ट्री के कर्मचारी ले सकते हैं छुट्टी, नहीं कटेगा वेतन

इसी बीच मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए लोहे के पोल को पकड़ते हुए हटा दिया। बता दें कि लोहे का पोल इतना विशालकाय था कि उसकी जद में कर्इ लोग आ सकते थे। हालांकि पुलिसकर्मियों की सजगता की वजह से एक बड़ी अनहोनी होने से टल गर्इ।

यह भी पढ़ें- UPSC: दूध वाले का बेटा बना IAS, फेल होने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत एेसे पाया मुकाम