
Kanwar Yatra 2022 : गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद रहेंगी मीट की दुकानें, आदेश जारी।
Kanwar Yatra 2022 : गाजियाबाद नगर निगम ने कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू हो जाएगा। जिसके बाद कांवड़ यात्रा का दौर भी शुरू हो जाएगा। बता दें कि पिछले दो वर्ष से कोरोना महामारी के कारण कांवड़ यात्रा पर रोक लग रही थी, ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके। हालांकि इस बार कोरोना का प्रकोप काफी कम है। इसलिए कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। कांवड़ यात्रा को लेकर कांवड़ियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। गाजियाबाद नगर निगम ने भी कांवड़ यात्रा को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियों शुरू कर दी हैं। नगर आयुक्त ने इस बार कांवड़ यात्रा मार्ग पर चलने वाली सभी मीट दुकानों को बंद करने का फैसला लिया है।
बता दें कि गाजियाबाद शहर कांवड़ यात्रा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी शहर से होकर करीब 15 दिन दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के कांवड़ियों होकर गुजरते हैं। इसलिए कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद के नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने सभी व्यवस्थाओं के साथ कमान संभाल ली है। तंवर ने कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग की सभी मीट दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सड़कों की साफ सफाई को लेकर भी अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं, कांवड़ियों के लिए यात्रा मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था के भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
प्रमुख मंदिर मार्गों को भी किया जा रहा चकाचक
नगर आयुक्त के आदेश पर सड़कों की साफ सफाई के साथ सड़कों के गड्ढों को भी भरा जा रहा है। वहीं जिले के प्रमुख मंदिरों के बाहर साफ सफाई का कार्य किया जाना है। इसके लिए मंदिरों के मार्ग पर सफाई का कार्य किया जा रहा है।
कांवड़ियों को नहीं होगी किसी प्रकार की परेशानी
नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस दिशा में कार्य कर रही है। इसके लिए नगर निगम की टीम लगातार कार्य में जुटी हैं। सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
Published on:
02 Jul 2022 01:22 pm

बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
