1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली से अपहृत लड़की गाजियाबाद में मदरसे से इस हाल में मिली, मौलवी गिरफ्तार

गाजीपुर थाने में हुआ था लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज, साहिबाबाद के मदरसे से किया गया बरामद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 24 Apr 2018, 4:10 PM IST

ghaziabad

गाजियाबाद। दिल्ली के गाजीपुर से लापता हुई 11 साल की लड़की को साहिबाबाद पुलिस ने रविवार देर रात को बरामद कर लिया है। दिल्ली पुलिस की सूचना पर साहिबाबाद पुलिस ने लड़की को अर्थला स्थित मदरसे से बरामद किया है। पुलिस ने मदरसे के मौलवी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची दिल्ली के गाजीपुर से लापता हुई थी। गाजीपुर थाने में ही लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज है। रविवार देर रात उसको साहिबाबाद के अर्थला स्थित मदरसे से बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, देखने में लड़की की हालत सामान्य लग रही है। हालांकि, दिल्ली पुलिस उसका मेडिकल परीक्षण कराएगा।

यह भी पढ़ें: UP BOARD RESULT 2018 : इस वजह से गिर सकता है यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम

21 अप्रैल को हुआ था किडनैप

जानकारी के अनुसार, मूलरूप से रायबरेली निवासी बच्ची परिवार के साथ पहले साहिबाबाद में रहती थी। बताया जा रहा है कि 19 अप्रैल को ही वे दिल्ली के गाजीपुर में शिफ्ट हुए थे। 21 अप्रैल को लड़की का अपहरण हुआ था। इसी मामले में रविवार देर रात दिल्ली पुलिस साहिबाबाद थाने पहुंची।

देखें वीडियो: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की खबरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

अर्थला स्थित हज हाउस के पास मिली थी लोकेशन

उसने लड़की की लोकेशन अर्थला स्थित हज हाउस के पास मिलने की बात बताई। इसके बाद दिल्ली और गाजियाबाद की संयुक्त टीम ने मदरसे में छापेमारी की। वहां से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। वहां से एक मौलवी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लड़की 21 अप्रैल की दोपहर को लापता हुई थी। उसकी लास्ट लोकेशन साहिबाबाद ट्रेस की गई थी।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में बनेगा ऐसा स्टेडियम, जहां बारिश में नहीं रुकेगा मैच

दिल्ली पुलिस करेगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, लड़की का मेडिकल परीक्षण और आवश्यक कानूनी कार्रवाई दिल्ली पुलिस करेगी। दिल्ली पुलिस आरोपी मौलवी को गिरफ्तार करके साथ ले गई है। लड़की और मौलवी से पूछताछ के बाद ही सारी बातें साफ हो पाएंगी। वहीं लापता लड़की के मदरसे में मिलने से स्थानीय लोगो मे भारी नाराजगी है। एसपी सिटी आकाश तोमर का कहना है कि लड़की को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है जबकि आरोपी को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है।

यह भी पढ़ें: ...तो इसलिए क्लिनिक में बैठने की जगह बैंड बाजा बजाते हुए सड़क पर उतरे डॉक्टर