नकल के भरोसे रहने वाले छात्रों में इस बार एग्जाम देने के दौरान नकल करने वालों में भगदड़ मची रही। वहीं अब परिणाम भी इतिहास रचने की ओर है। वजह यह है कि परीक्षाएं जिस तरह से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई और अंदर और बाहर नकल पर नकेल कसी गर्इ।उससे रिजल्ट में बड़ी गिरावट होना तय है।वहीं पिछले साल हाईस्कूल में 2013 और 2014 में परीक्षा परिणाम 86 और 2016 में 87 फीसद को पार कर गया था।जबकि इंटर का परीक्षा परिणाम 2013 और 2014 में शिखर पर रहा है।