ग्रेटर नोएडा।पिछले काफी समय से इस इलाके में चली आ रही इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मांग करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां पिछले काफी समय से चली आ रही मांग के बाद सोमवार को देश के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट को उड्डयन मंत्रालय से मंजूरी मिल गर्इ है।अब नोडल एजेंसी बिड डॉक्युमेंट तैयार कर जून में ग्लोबल टेंडर जारी करेगी।तीन महीनों में इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होनी है। इसके बाद अक्टूबर माह में इसका शिलान्यास किया जाएगा।