नोएडा।यूपी का शो विड़ो माने जाने वाले नोएडा में प्रदेश के सीएम योगी ने तेज तर्रार पुलिस मुखिया को अपराध की लगाम सौंपी है। इस पर अमल करते हुए लगातार बदमाशों को एनकाउंटर कर वारदात को अंजाम देते है, लेकिन इस बीच नाबालिग बच्चियों के साथ होने वाले यौन उत्पीडन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। एेसा ही एक मामला सोमवार को नोएडा के सेक्टर- 44 में सामने आया। जहां आठ साल की बच्ची के छेड़छाड़ कर रहे, युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करा कर गिरफ्तार कर लिया है।