बिजनौर। बिजनौर के कोर्ट परिसर में जिला बार एसोसिएशन के होने वाले कमेटी चुनाव को लेकर वकील के दो पक्षो में मारपीट हो गई । इसी मामले को लेकर सोमवार को कोर्ट परिसर में गोली चल गई। कोर्ट के अंदर गोली चलने के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया । वहीं मौके पर पहुंची पुलिस घायल वकील के मुक्कील को अपने साथ अस्पताल ले आई है। उधर जजी परिसर में गोली चलने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर इस घटना की जांच शुरू कर दी है।