हापुड रोड बिजली बंबा बाई पास पुलिस चौकी के पास रविवार रात एक विवाह मंडप पर शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान बारात आई और चढ़त होने लगी। बारात में आतिशबाजी की भी व्यवस्था थी। बारात में चढ़त के दौरान जोरदार आतिशबाजी हो रही थी। चौकी के बाहर निकलकर पुलिसकर्मी भी आतिशबाजी का नजारा देख रहे थे। इसी बीच एक चिंगारी सामने बनी झुग्गी झोपड़ी पर जा गिरी। जिससे आग लगनी शुरू हो गई। पहले तो झुग्गी में रह रहे लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की। उनका साथ देने के लिए चौकी से पुलिसकर्मी भी पहुंचा गये, लेकिन देखते ही देखते इस आग विकराल रूप ले लिया। इस पर लोगों ने फायर बिग्रेड को फोन किया । झुग्गियों के भीतर सो रहे लोगों को किसी तरह से निकाला गया।