बिजनौर।यूपी में योगी सरकार के दौरान पुलिस भले ही एनकाउंटर कर बदमाशों पर लगाम लगाने का दावा कर रही हो,लेकिन जनपद बिजनौर में रंजिश और अन्य मामलों को हत्या करने का सिलसिला जारी है।इसी कड़ी में स्योहारा क्षेत्र के गांव गल्लाखेड़ी में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। जब दिन दहाडे़ बाइक पर सवार दो युवक एक युवक को गोली मारकर फरार हो गये । मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। गोली लगने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां युवक की हालत गम्भीर देखते हुए उसे हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया है । जहां पर उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।