बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे रसिडेंट्स ने तपती धूप में प्रदर्शन करने के साथ ही बिल्डर की मनमानियों के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। इस धरना प्रदर्शन में महिलाआें के साथ ही बच्चे भी शामिल हुए। जिसमें उन्होंने कहा कि बहुत सारी समस्याओं को आज तक बिल्डर की तरफ से सुलझाने की कोई कोशिश नहीं कि गई। जैसे - दो साल बाद मिले क्लब हाउस का बहुत ही ज्यादा चार्ज, खराब लिफ्ट जिनमें से कईयो का कई महीनो से निरीक्षण ही नही हुआ है। सोसाइटी के अंदर बनाये गए सेंट्रल पार्क में हरित पट्टी गायब हो चुकी है। अभी तक बहुत सारे फ्लैट्स की रजिस्ट्री तक नहीं हो पाई है। बिल्डर द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।