जानकारी के मुताबिक सेक्टर-50 में कुख्यात बदमाश ढार्इ लाख रुपये के इनामी बलराज भाटी आया हुआ था। इसकी भनक यूपी एसटीएफ आैर हरियाणा पुलिस को उसकी लोकेशन मिलने पर लगी। उसकी लोकेशन नोएडा के बरौला की मिली। जिसके बाद यूपी एसटीएफ, हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट आॅपरेशन के तहत बलराज आैर उसके दो साथियों को दबोचने का प्रयास किया। इस पर बलराज ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की दिनदहाड़े इनामी बदमाश से मुठभेड़ हुर्इ। इस दौरान आरोपी एक रेस्टाॅरेंट की रसोर्इ में जा छिपा। जहां पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस ने ज्वाइंट आॅपरेशन कर दिनदहाड़े रिहाइशी इलाके में ही बदमाश बलराज भाटी को मार गिराया। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लेने में जुटे हैं।