बिजनौर।बिजनौर जिले के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में एक पिता ने बीस दिन बाद बेटे से मामूली झगड़ा करने वाले शख्स से बदला लेने के लिए उसे गोली मार दी। उस समय युवक अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां युवक की हालत गंभीर बनी हुर्इ है।