पुलिस के अनुसार आरोपी युवती आैर उसके दोस्तों को एनटीपीसी का फर्जी ज्वाइनिंग लेटक देकर उनसे छह लाख रुपये लेने अपने दो साथी बबलू और दीपक के साथ कार से सिटी सेंटर पहुंचा। वहां पर उसने प्रियंका, आशीष सैन का ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया। तभी ऋषि दुबे भी वहां पहुंच गया। उसे भी आरोपियों ने नियुक्ति पत्र दे दिया। पीड़ितों का आरोप है कि नियुक्ति पत्र देते ही आरोपी उन पर बचे हुए पैसे देने का दबाव बनाने लगा। पीड़ितों ने नियुक्ति पत्र देखा तो उन्हें शक हुआ। पीड़ित आशीष सैन ने 100 नंबर पर कॉल पर पुलिस को बुला लिया। कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी बबलू और दीपक कार में बैठकर भाग निकले। जबकि भातेंद्र सिंह से पूछताछ की तो सारा मामला पता चला।