2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2019 : भाजपा इन केंद्रीय मंत्रियों को दे सकती है बड़ा झटका, इनको मिलेगा मौका!

लोकसभा चुनाव के लिए आज यानी शनिवार को भाजपा भी जारी कर सकती है अपने उम्‍मीदवारों की पहली सूची, शुक्रवार को वायरल हुई सूची में दावा किया गया था कि 28 सांसदों के टिकट कट गए हैं, प्रथम चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर में मतदान होगा

2 min read
Google source verification

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2019) के लिए आज यानी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी अपने उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। माना जा रहा है इसमें कई सांसदों व मंत्रियों को पार्टी बड़ा झटका दे सकती है। शुक्रवार को इसकाे लेकर एक सूची भी वायरल हुई थी। उसमें दावा किया गया था कि 28 सांसदों के टिकट कट गए हैं। चर्चा यह भी चल रही है क‍ि कई केंद्रीय मंत्रियों की सीट भी बदली जा सकती है।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबर: रालोद की सांसद को अखिलेश यादव ने सपा से दिया टिकट, जानिए क्‍यों

वेस्‍ट यूपी की कई सीटों पर 11 अप्रैल को वोटिंग

पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की कई सीटों पर प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए होली से पहले 18 मार्च से नामांकन शुरू हो जाएंगे, जो 28 मार्च तक होंगे। प्रथम चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर में चुनाव होगा। इनमें से गाजियाबाद और कैराना में सपा ने अपने उम्‍मीदवार घेाषित कर दिए हैं। जबकि मेरठ और गौतमबुद्ध नगर से बसपा अपने लोकसभा प्रभारी घोषित कर चुकी है। बागपत और मुजफ्फरनगर से जयंत चौधरी और अजित सिंह चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। सहारनपुर से कांग्रेस भी इमरान मसूद को उम्‍मीदवार बना चुकी है। इसके बाद अब भाजपा भी शनिवार को इन पर अपने उम्‍मीदवार घोषित कर सकती है।

यह भी पढ़ें: सपा की चौथी सूची जारी, कैराना से इस सांसद को मिला टिकट, देखें पूरी सूची

वीके सिंह को भेजा जा सकता है हरियाणा

माना जा रहा है कि गाजियाबाद से सांसद व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह को इस बार हरियाणा से मौका दिया जा सकता है। चर्चा चल रही है क‍ि उनकी जगह इस बार फिर गाजियाबाद से पैराशूट प्रत्‍याशी उतारा जाएगा। गाजियाबाद से रेल मंत्री पीयूष गोयल के इस बार भाग्‍य आजमाने की चर्चा चल रही है। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर से केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के विरोध को देखते हुए उन्‍हें भी राजस्‍थान के अलवर भेजा सकता है। राजनीतिक गलियारों में यहां से गृहमंत्री राजनाथ सिंह को टिकट मिलने की चर्चा है। मेरठ की बात करें तो वहां से राजेंद्र अग्रवाल का टिकट कटने की चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है क‍ि वहां से डॉ. लक्ष्‍मीकांत बाजपेयी या संगीत सोम का नाम चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Video: इस दल ने किया कांग्रेस के समर्थन का ऐलान, बस रख दी एक शर्त

यहां के सांसदों का कट सकता है टिकट

मुरादाबाद, संभल और रामपुर में भी नए चेहरे को मौका मिलने की बात कही जा रही है। रामपुर से डॉ. नेपाल सिंह का टिकट कट सकता है। उनकी उम्र भी 75 के पार हो चुकी है। वह अपने बेटे को टिकट दिलाने के चक्‍कर में हैं। पार्टी को वहां से आजम खान को अक्‍कर देने वाला चेहरा चाहिए। संभल से सत्‍यपाल सैनी पिछली बार केवल करीब 5 हजार वोटों से ही जीते थे। गठबंधन के उम्‍मीदवार शफीकुरर्रहमान बर्क के सामने पार्टी को कोई बड़ा नाम चाहिए। मुरादाबाद, रामपुर और संभल में तीसरे चरण में 23 अप्रैल 2019 को मतदान होगा। इसके लिए 28 मार्च से नामांकन शुरू होंगे।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने दिया लोकसभा टिकट तो 'मुन्नी’ इस तरह से किया धन्यवाद, देखें वीडियो

Story Loader