मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद के आने पर जनपद को कई करोड़ रूपये की योजनाओं की सौंगात मिल सकती है। सीएम यहां पर कई अहम योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आरोग्यम ऐप लोकार्पण, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सौभाग्य योजना 149.73 करोड़ का लोकार्पण, नगर पंचायत मोदीनगर बेगमाबाद में गोशाला एवं आवारा पशु आश्रय स्थल का निर्माण शिलान्यास, तहसील लोनी तहसील कार्यालय भवन का निर्माण 23.00 करोड़ से शिलान्यास, बेसिक शिक्षा प्राइमरी स्कूलों के आदर्श स्कूल के रुप में स्थापना लोकार्पण, बेसिक शिक्षा अक्षय पात्र हेतु मीड डे मील जैसी परियोजनाएं जनपद को मिल सकती है।