31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#Ayodhya Verdict पर फैसले के बाद भाजपा नेता ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Highlights . अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सुना ऐतिहासिक फैसला . विवादित जमीन पर राम का हक . मुस्लिम पक्ष को मजिस्द के लिए 5 एकड़ जमीन देने के दिए आदेश  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 9 Nov 2019, 12:14 PM IST

ayodhya2_1573276625948_1573276842815.jpg

गाजियाबाद। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है। पांच जजों की पीठ ने विवादित जमीन पर रामजन्म के हक में फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को तीन माह में ट्रस्ट बनाकर निर्माण करने के आदेश दिए हैं। साथ ही मुस्लिम पक्ष को नई मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन देने के भी आदेश दिए हैं। वहीं, फैसले के बाद नेताओं व महंत ने कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: #Ayodhya Verdict फैसले से पहले इतने लोग आए प्रशासन के रडार पर, अफवाह फैलाने वालों पर लगेगी गैंगस्टर

लोनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अयोध्या फैसले पर कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जो फैसला सुनाया गया है। वह दोनों पक्षों को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। जहां तमाम सबूत के आधार पर विवादित जमीन रामलला के पक्ष में दी गई है। वहीं, मुस्लिम पक्ष का ध्यान रखते हुए अयोध्या में ही 5 एकड़ जमीन देने का आदेश सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय का यह निर्णय एकदम सही है। सभी को सम्मान करते हुए शांति सौहार्द बनाएं।