31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya Verdict फैसले से पहले इतने लोग आए प्रशासन के रडार पर, अफवाह फैलाने वालों पर लगेगी गैंगस्टर

Highlights . सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर. माहौल बिगाड़ने पर लगेगा गैंगस्टर. 50 लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट साइबर से की रडार पर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 9 Nov 2019, 9:30 AM IST

polikuj.png

ग्रेटर नोएडा। Ayodhya मसले पर आने वाले फैसले को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल की नजर है। 50 से अधिक लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट रडार पर हैं। विवादित या आपत्तिजनक पोस्ट मिलते ही कार्रवाई करने के लिए साइबर सेल को मुस्तैद किया गया है।

कुछ ही समय बाद अयोध्या पर फैसला आ सकता है। जिससे देखते हुए सोमवार तक स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह व अन्य गलत टिप्पणी करने वालों पर भी पुलिस और प्रशासन की नजर हैं। 50 से अधिक लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट प्रशासन की रडार पर है। जिनमें विभिन्न पार्टी और संगठनों से जुड़े नेता कार्यकर्ता के अलावा आम लोग भी शामिल हैं। ये लोग धर्म विशेष पर अक्सर पोस्ट करते रहते हैं। एसएससी का कहना है कि विवादित और आपत्तिजनक जानकारी मिलते ही उन पर कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। जो व्हाट्सएप ग्रुप और लोगों पर नजर बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश