
Loni MLA Nand Kishore Gurjar: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रेस वार्ता में दावा किया कि कलश यात्रा के दौरान हुई घटना उनकी हत्या की साजिश थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के एक उच्च अधिकारी ने इस साजिश की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वह फटे कपड़े ही पहनेंगे और नंगे पांव रहेंगे।
गुरुवार को लोनी में कलश यात्रा निकाली जा रही थी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। पुलिस ने यात्रा की अनुमति न होने का हवाला देते हुए इसे रोक दिया। इस दौरान पुलिस और विधायक के बीच धक्का-मुक्की हुई। आरोप है कि विधायक नंदकिशोर गुर्जर के कपड़े फाड़ दिए गए।
शुक्रवार को नंदकिशोर गुर्जर कलेक्ट्रेट स्थित मीडिया सेंटर पहुंचे और आरोप लगाया कि उन्हें पहले ही साजिश का अंदेशा था। उन्होंने कहा कि लखनऊ में बैठे एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना की योजना बनाई थी। विधायक ने कहा कि उन्हें राज्य सरकार और पुलिस पर भरोसा नहीं है, अब उनका विश्वास केवल केंद्र सरकार और न्यायपालिका पर है। उन्होंने घटना पर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही।
श्री रामकथा में पहुंचीं साध्वी प्राची ने पुलिस द्वारा कलश यात्रा रोके जाने और विवाद की घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी उन्हें टीवी चैनलों के माध्यम से मिली, जो बेहद आहत करने वाली है।
डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि पर वेव सिटी थाना प्रभारी सर्वेश कुमार पाल ने आपराधिक मानहानि और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है। FIR में कहा गया कि वायरल वीडियो में महंत ने पुलिस अधिकारियों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और महात्मा गांधी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है।
Published on:
22 Mar 2025 11:31 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
