9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोसायटी में मेड और ड्राइवर जाते थे एक समय पर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि युवक बोला- मेरा मेडिकल कर लो

जनपद में अपराध का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ रहा है। लूट, हत्या डकैती और बलात्कार जैसी वारदातें ज्यादातर सामने आ रही हैं।

2 min read
Google source verification
picture

सोसायटी में मेड और ड्राइवर जाते थे एक समय पर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि युवक बोला- मेरा मेडिकल कर लो

गाजियाबाद। जनपद में अपराध का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ रहा है। लूट, हत्या डकैती और बलात्कार जैसी वारदातें ज्यादातर सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम इलाके की पोश कहलाई जानेवाली एटीएस सोसायटी का सामने आया है। जिसकी लिफ्ट में एक मेड ने वहीं पर कार्य करने वाले कार चालक पर रेप का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। जिस की तहरीर पीड़िता द्वारा थाना इंदिरापुरम में दी गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : पत्नी गई हुई थी मायके तभी प्रॉपर्टी डीलर बाजार जाने के लिए निकला, फिर मिला इस हाल में

जानकारी के अनुसार सोसायटी के फ्लैटों में घरेलू कार्य करने वाली एक मेड ने युवक पर लिफ्ट के अंदर ही रेप के प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। जिस युवक पर आरोप लगाया गया है वह युवक पेशे से ड्राइवर है और वह भी उसी सोसाइटी में रहने वाले एक परिवार की कार चलाता है। पीड़िता के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर युवक के खिलाफ रेप के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस शहर में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड 'लंगडा', नकली शराब की करता था तस्करी!

इस पूरे मामले में एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि एटीएस सोसायटी के फ्लैटों में काम करने वाली एक मेड द्वारा एक युवक पर रेप का प्रयास किए जाने की शिकायत थाना इंदिरापुरम पुलिस को दी थी। पुलिस ने पीड़िता के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शुरुआती जांच में रेप के प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। उधर, आरोपी कार चालक का कहना है कि उसके ऊपर लगाए गए तमाम आरोप निराधार हैं। पुलिस उसका मेडिकल परीक्षण भी करा सकती है। ऐसा कोई भी मामला नहीं है। पता नहीं किस रंजिश के चलते ये आरोप लगाए गए हैं।