13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: सपा विधायक की बहन की हत्‍या

खास बातें- मैनपुरी जिले के किशनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं बृजेश कठेरिया कविनगर थाना क्षेत्र में संदिग्‍ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत पुलिस ने दर्ज किया पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला

2 min read
Google source verification
ghaziabad

गाजियाबाद। जनपद के कविनगर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका मैनपुरी के किशनी से समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के विधायक की बहन है। आरोप है क‍ि दहेज के लिए सपा विधायक की बहन की हत्‍या की गई है। पुलिस ने पति, सास और ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कविनगर थाना क्षेत्र की जागृति विहार कॉलोनी में रहता है परिवार

बृजेश कठेरिया मैनपुरी जिले के किशनी विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक हैं। उनकी चचेरी बहन सोनी (32) की शादी 22 नवंबर 2017 को अरुण वर्मा से हुई थी। बृजेश कठेरिया का कहना है क‍ि अरुण वर्मा के पिता आरएन वर्मा कविनगर थाना क्षेत्र की जागृति विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। वे मूलत: जालौन के रहने वाले हैं। उनका कहना है क‍ि करीब दो साल पहले हुई शादी में उन्‍होंने हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। शादी में दूल्‍हे को एक कार और आठ लाख रुपये नगद दिए गए थे। उन्‍होंने कहा कि सोनी ने उनको ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए परेशान करने के बारे में बताया था। इस पर उन्‍होंने अरुण और उसके पिता को समझाया था, लेकिन वे नहीं माने।

यह भी पढ़ें:बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम की मौत के मामले में योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

पांच लाख रुपये की डिमांड की

सपा विधायक बृजेश कठेरिया के भाई संजीव ने बताया कि शुरू में तो सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। बाद में ससुराल पक्ष वाले सोनी को दहेज के लिए परेशान करने लगे। उन्‍होंने कहा कि शादी के समय बताया गया था कि अरुण एमबीए पास है और वह अचछी नौकरी करता है। बाद में वह सोनी से पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। आरोप है कि सोनी के ससुर और सास भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ि‍त करने लगे थे। आरोप है क‍ि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने उसे फांसी लगाकर मार डाला। 16 अगस्त को सोनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को यशोदा अस्पताल में उसकी मौत हो गई। देर शाम को कविनगर थाने में पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर


बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग