बुलंदशहर। बहुजन समाज पार्टी ( BSP ) के पूर्व विधायक हाजी अलीम की मौत के मामले की जांच अब सीबीसीआईडी को सौंपी गई है। पूर्व विधायक के मामले को पुलिस सुसाइड बताकर फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है। हाजी अलीम के पुत्र के प्रार्थना पत्र पर जांच डीजीपी (सीबीसीआईडी) को सौंप दी गई है। इस बारे में शासन स्तर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।