सूत्रों के अनुसार, मायावती ने विधानसभा उपचुनाव के लिए रामपुर से पूर्व आईआरएस जुबेर मसूद खान को टिकट दिया है। जुबेर मसूद खान दो साल पहले रिटायर हुए हैं। वह कस्टम विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर रह चुके हैं और बसपा के पुराने सिपाही हैं। उनका मुहल्ला कटरा में आलीशान घर है। वहीं, सपा की तरफ से रामपुर उपचुनाव में आजम खान की बड़ी बहू को उतारने की चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि आजम खान अपने पारिवारिक सदस्य को उपचुनाव में उतारकर अपनी ताकत बढ़ाना चाहेंगे।