28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज 10 बजे लग रही है संक्रांती लेकिन पुण्यकाल है 15 की सुबह से, जाने स्नान, सर्वार्थ सिद्धि का सही समय

Makar sankranti 2019 pujan vidhi dan tilkut kumbh mela ganga snan 14 नहीं, 15 जनवरी को मकर संक्रांति Makar sankranti

less than 1 minute read
Google source verification
Makar sankranti

14 जनवरी की रात 10 बजे लग रही है संक्रांती लेकिन पुण्यकाल है 15 की सुबह से, जाने स्नान, सर्वार्थ सिद्धि का सही समय

Makar Sankranti 2019 pujan vidhi dan tilkut kumbh mela ganga snan

गाजियाबाद। सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने को 'मकर संक्रांति' ( Makar sankranti) कहा जाता है। इस साल सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी की रात 10 बजे के बाद हो रहा है, जिससे मकर संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी को माना जाएगा। इसलिए किसी भी भ्रम में न रहें और 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाएं, स्नान, दान कर पुण्य कमाएं।

मकर सक्रांति के साथ ही खारमास खत्म हो जाएगा। इसी के साथ शुभ कार्यों की भी शुरुआत हो जाएगी। वहीं, इस साल मकर सक्रांति से ही प्रयागराज में कुंभ मेले की भी शुरुआत हो जाएगी। 15 की सुबह 6:42 से 9:25 बजे तक रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। , इस दौरान पूजा-दान का विशेष फल प्राप्त होगा।

15 जनवरी को मकर संक्रांति से एक महीने तक सूर्य मकर में रहेंगे। मकर सक्रांति के दिन दान का विशेष महत्व है। राशि अनुरूप दान करने से कष्टों का नाश होता है। इस दिन गंगा स्नान न हो पाए तो सुबह जल्दी स्नान करें। अपने आराध्य का पूजन करें। माता, पिता और बड़ों से आशीर्वाद लें। साथ ही गरीब, दिव्यांग और ब्राह्मणों को दान दें। चावल, दाल, सब्जी, नमक और घी यानि खिचड़ी का दान सर्वोत्तम होता है।