12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी से अधिक वोट हासिल करने वाले वी.के सिंह को मिला ये मंत्रालय

-नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली -इस दौरान उनके मंत्री मंडल में शामिल होने वाले सभी सांसदों को भी शपथ दिलाई गई

less than 1 minute read
Google source verification
modi cabinet

लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी से अधिक वोट हासिल करने वाले भाजपा सांसद को मिला ये मंत्रालय

गाजियाबाद। 17वीं लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद एक बार फिर देश में भाजपा की मोदी सरकार बन गई है। नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस दौरान उनके मंत्री मंडल में शामिल होने वाले सभी सांसदों को भी शपथ दिलाई गई। वेस्ट यूपी के कई सांसदों को इस बार भी मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने किया बड़ा खुलासा

वहीं गाजियाबाद के सांसद को लेकर भी लोगों में खासी चर्चा थी। कारण, यहां से दूसरी बार सांसद बने जनरल वी.के सिंह को नौ लाख से अधिक वोट इस बार मिले। जबकि पीएम मोदी को वाराणसी में छह लाख से अधिक वोट हासिल हुए। मोदी कैबिनेट में जनरल वी.के सिंह को शामिल किया गया है और उन्हें सड़क परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री बनाया गया है। वहीं पिछली मोदी सरकार में वह विदेश राज्यमंत्री थे।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस में बदलाव की खबरों के बीच प्रियंका का आदेश आते ही हेलिकॉप्टर से दिल्ली पहुंचा यूपी का ये मुस्लिम नेता

2014 में वी.के सिंह को मिले थे सात लाख से अधिक वोट

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद से जनरल वी.के सिंह को 7,58,482 वोट मिले थे। वहीं इस बार उन्हें 9,44,503 वोट मिले। वीके सिंह ने 2014 में कांग्रेस के उम्‍मीदवार और बॉलीवुड अभिनेता राज बब्‍बर को पांच लाख से अधिक वोटों से शिकस्‍त दी थी। पिछले लोकसभा चुनाव में ये देश की दूसरी सबसे बड़ी जीत थी।


बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग