7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking बसपा से बाहर हुए अमरपाल का बड़ा खुलासा, टिकट के लिए मांगे थे आठ करोड़

दिल्ली कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर थामा कांग्रेस का दामन

less than 1 minute read
Google source verification

image

lokesh verma

Jan 17, 2017

Amarpal Sharma

Amarpal Sharma

गाजियाबाद.
बहुजन समाज पार्टी के निष्कासित किए गए साहिबाबाद के विधायक अमरपाल शर्मा ने अब बसपा पर टिकट के लिए करोड़ों की सौदेबाजी का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस करके बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर हमला बोला। विधायक ने कहा कि जब उन्होंने टिकट के लिए रुपए नहीं दिया तो उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।


कांग्रेस का दामन थामा


बहुजन समाज पार्टी से निकाले जाने के बाद अमरपाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वह दिल्ली में कांग्रेस के कार्यालय पहुंचे और पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। माना जा रहा है कि कांग्रेस अब उन्हें साहिबाबाद से अपने टिकट पर चुनाव मैदान में उतार सकती है।


आठ करोड़ मांगे थे बसपा ने

विधायक अमरपाल ने अपना पक्ष रखने के लिए पत्रकारों को घर पर बुलाया। उन्होंने पहली बार अपना मुंह खोला है। अमरपाल ने कहा कि तीन महीने पहके ही उनका टिकट काट दिया गया था। उनसे आठ करोड़ रुपए की रकम मांगी गई थी। नोटबंदी के चलते ये रकम पांच करोड़ कर दी गई।


बसपा तो जब देखो तब पैसा ही मांगती रहती है


अमरपाल ने आरोप लगाया कि बसपा तो पैसों की पार्टी है ,संगठन मीटिंग हो चाहे बहनजी की जन्मदिन पार्टी- हमेशा धन की मांग की जाती है। बसपा का असली काम केवल और केवल पैसा कमाना है। अगर बहनजी से मिलना भी हो तो उसके लिए पांच लाख का चढ़ावा देना होता है। उन्होंने पार्टी में खरीद-फरोख्त के लिए नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर प्रहार किया।

ये भी पढ़ें

image