5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पाताल लोक’ वेब सीरीज में अपनी फोटो देख बिफरे भाजपा विधायक, अनुष्का शर्मा पर केस दर्ज कराने पहुंचे, देखें वीडियो-

Highlights - बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के खिलाफ खोला मोर्चा - बिना इजाजत अपने फोटो के इस्तेमाल पर जताई आपत्ति - बोले- गुर्जर जाति का गलत तरीके से चित्रण किया गया

2 min read
Google source verification
mla-nandkishore-gurjar.jpg

,,

गाजियाबाद. किसी न किसी मामले को अक्सर चर्चा में रहने वाले लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर (MLA Nandkishore Gurjar) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गुर्जर ने इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा (BJP) विधायक ने वेब सीरीज पाताल लोक (Pataal Lok) के खिलाफ सीरीज की डायरेक्टर अनुष्का शर्मा के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें- ईद से पहले UP के इस बिजनेसमैन ने दिखाया बड़ा दिल, गरीबों को बांट दिया रेडीमेड गारमेंट्स व जूतों के शोरूम का पूरा स्टॉक

बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का आरोप है कि अनुष्का शर्मा ने एक वांटेड माफिया के साथ उनका फोटो लगाया है और गुर्जर समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही हैं। विधायक का कहना है कि अनुष्का शर्मा अमेजान प्राइम की वेब सीरिज ‘पाताल लोक’ की निर्माता हैं, जिसमें उनके द्वारा भारतीय संस्कृति को बेहद ठेस पहुंचाई गई है। विधायक का आरोप इस वेब सीरीज में उनकी फोटो का उनकी अनुमति के बिना इस्तेमाल किया गया है और गुर्जर जाति का गलत तरीके से चित्रण किया गया है।

उधर, इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद (Ghaziabad) के एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने अनुष्का शर्मा पर कई तरह के आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि यह पुराना मामला है, लेकिन फिर भी तहरीर ले ली गई है। इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और इस मामले को लीगल एडवाइजर को सौंपा गया है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- प्रेमी जोड़े को पकड़कर ले जा रही पुलिस की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक सिपाही और प्रेमी समेत तीन की मौत, तीन गंभीर