28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी की हत्या कर मां ने किया सुसाइड, छोटी बेटी को नोट लिखकर कहा- मैं तेरी गुनहगार हूं

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से किया खुलासा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 11 Oct 2018, 4:05 PM IST

news

इस वजह से बेटी की हत्या कर मां ने किया सुसाइड, छोटी बेटी को नोट लिखकर कहा- मैं तेरी गुनहगार हूं

गाजियाबाद।उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक मां आैर बेटी का कमरे में शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गर्इ थी। अब इस मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। जिसमें पता चला कि पहले मां ने अपनी सीए बड़ी बेटी की हत्या कर खुद पंखे से लटकर सुसाइड कर लिया। दोनों का शव एक ही कमरे में पड़ा मिला। वहीं इसका पता महिला के पति आैर दूसरी बेटी के शाम को आॅफिस से घर पहुंचने पर लगा। इतना ही नहीं इस मामले में एक सुसाइड नोट भी मिला है।

यह भी पढ़ें-यूपी के इस जिले में खुलेगा देश का पहला एेसा संस्थान, जहां कराया जाएगा सांसद आैर विधायक बनाने का काेर्स

घर पर मौजूद थी सिर्फ मां- बेटी

गाजियाबाद के इंदिरापुरम के न्यायखंड-2 निवासी बलवंत बिष्ट एचएएल कंपनी कर्मचारी है। वह यहां अपनी 48 वर्षीय पत्नी प्रेमा ,बड़ी बेटी दीपा (29) और छोटी बेटी मोनिका उर्फ मोनू (26) के साथ रह रहे थे। बलवंत और उनकी छोटी बेटी मोनिका मंगलवार को ऑफिस गए हुए थे। जानकारी के मुताबिक मोनिका दिल्ली की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करती है, लिहाजा घर पर बड़ी बेटी दीपा और उसकी मां प्रेमा ही मौजूद थीं। रोज की तरह बलवंत आैर उनकी छोटी बेटी घर पहुंचे। तो बाहर से गेट बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने आैर फाेन न उठने पर उन्होंने पुलिस आैर पड़ाेसियों की मदद से गेट खुलवाया। तो उनकी पत्नी पंखे से लटकी मिली। वहीं बेटी मृत स्थिती में बैड पर पड़ी मिली।

मां ने बेटी की हत्या करने के बाद सुसाइड कर लिखा नाेट

खुदकुशी की इस वारदात की जांच मेें जुटी पुलिस को मौका-ए-वारदात से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया।लेकिन इसमें कहीं भी आत्महत्या की वजह नहीं लिखी थी। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि पहले मां ने बेटी का गला दबाकर बेटी की हत्या की थी। उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गई। और उस दौरान मृतका ने अपनी छोटी बेटी के नाम एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने साफ तौर पर लिखा है कि बेटी मेरी मजबूरी है कि अब मैं जी नहीं सकती। ‘मैं तेरी गुनहगार हूं, मुझे माफ कर देना और अपना ख्याल रखना। तुम खुद अपने पैरों पर खड़े होना और कोई अच्छा सा लड़का ढूंढ कर अपना घर बसा लेना। किसी के ऊपर डिपेंड मत रहना। यदि कभी कोई परेशानी आए तो मुझे याद करना मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने के लिए तमाम गहन जांच शुरू की आखिर बुधवार की देर शाम तक पुलिस पूरे मामले की गहराई तक पहुंच गई।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग