
पुलिस के इस काम से खुश होकर सैकड़ों लोगों ने निकाला कैंडल मार्च और कहा, थैंक्यू- देखें वीडियो
गाजियाबाद। अक्सर खाकी पर लोग तमाम सवाल उठाते आए हैं और आरोप भी लगते रहे हैं, लेकिन गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में लोग पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस की वाहवाही के लिए एक बड़ा जुलूस भी निकाला। जुलूस के जरिए लोगों ने मासूम बच्ची की हत्या का खुलासा किए जाने पर पुलिस का धन्यवाद भी किया।
कातिलों को फांसी दिए जाने की मांग की
मुरादनगर थाना क्षेत्र के कोट इलाके में कुछ दिन पहले सात साल की मासूम बच्ची की रेप की बाद निर्मम हत्या की गई थी। बच्ची के शव को मस्जिद की छत पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों मामा और भांजे को गिरफ्तार किया था। आरापी मासूम के पड़ोस में ही रहते थे। पुलिस द्वारा सही और जल्द खुलासा किए जाने पर मुरादनगर के निवासियों ने शुक्रवार रात को एक मार्च निकाला। इसमें उन्होंने गाजियाबाद पुलिस जिंदाबाद और मुरादनगर पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। लोगों ने गाजियाबाद पुलिस व एसएसपी वैभव कृष्ण सहित मुरादनगर पुलिस की जमकर तारीफ की। इस दौरान लोगों ने बिटिया के कातिलों को फांसी दिए जाने की भी मांग की।
Published on:
13 Oct 2018 12:52 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
